Uncategorized

लंढौरा सामुदायिक केंद्र को शुरू कराने को लेकर मुख्य चिकित्साअधिकारी से मिले अध्यक्ष डॉ नसीम

लंढौरा सामुदायिक केंद्र को शुरू कराने को लेकर मुख्य चिकित्साअधिकारी से मिले डॉ नसीम कस्बा लंढौरा में सामुदायिक केंद्र की नई बिल्डिंग का निर्माण पिछले कईं माह से पूर्ण हो गया था। पुरानी बिल्डिंग से ही काम चलाया जा रहा हैं। जिससे क्षेत्र वासियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही। आज शुक्रवार को लंढौरा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ नसीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर कर मांग पत्र सौंपा पत्र में नवनिर्मित बिल्डिंग को जल्द से जल्द शुरू कराए जाने की मांग की।पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। कस्बा लंढौरा से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं। रात के समय कस्बावासी या क्षेत्रवासी अचानक बीमार या हार्ट अटैक गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए ले जाना पड़ जाय तो लंढौरा से काफी दूर पड़ता हैं। कभी कभी रेलवे फाटक भी बंद रहने के कारण गर्भवती महिलाओं और इमरजेंसी वाले मरीजों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। नजदीक में स्वास्थ्य सुविधा ना मिलने के कारण मरीज़ की जान गवांने का मामला भी सामने आ चुका हैं।आपको बता दे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल चार बेड की सुविधा थी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तीस बेड के साथ साथ निम्न रोग विशेषज्ञ जैसे हड्डी रोग, स्त्री रोग, फिजिशियन, सर्जन,बेहोशी, आईं रोग, आदि। हर तरह की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर0 के0सिंह ने लंढौरा में बनी नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द से जल्द शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया हैं। ।।फोटो समाचार मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लंढौरा चेयरमैन डॉ नसीम मांग पत्र सौंपते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *