Uncategorized

पूर्व विधायक के समर्थकों ने साथियों संग थामा “जन निर्माण पार्टी” का दामन विधायक उमेश कुमार ने किया स्वागत,

पूर्व विधायक के समर्थकों ने साथियों संग थामा “जन निर्माण पार्टी” का दामन
👉🏿विधायक उमेश कुमार ने किया स्वागत,
लक्सर- उत्तराखंड में विधानसभा 2027 के चुनाव से पूर्व राजनीतिक हलचल होनी आरंभ हो चुकी है, चुनाव से पूर्व अनेक व्यक्ति राजनीति में अपना चेहरा चमकाने के लिए बिल से बाहर आ रहे हैं,और अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते पार्टीयों की अदला-बदली करनी भी शुरू कर दी गई है। इसी के चलते खानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रणव सिंह के साथ पिछले 7 वर्षों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाला उनका साथी समाजसेवी राशिद सूफी ने अपने साथियों के साथ “जन निर्माण पार्टी” का दामन थाम कर प्रणव सिंह को जोरदार झटका दिया।
खानपुर विधायक उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का दामन थामने के बाद राशिद सूफी ने कहा कि वे विधायक उमेश कुमार के काम और विचारों से प्रेरित होकर जन निर्माण पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि काम तो सभी करते हैं कोई कम, कोई ज्यादा मगर सबसे बड़ी चीज होती है आदमी का व्यवहार। उमेश कुमार ने क्षेत्र में जनता के लिए बहुत काम किए हैं, विधायक ने ढंढेरा में सील किए जा रहे मदरसे को न केवल बचाया, बल्कि अपनी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी मदरसे को बंद नहीं होने दिया। इस मौके पर युवा समाजसेवी हाजी शाद अली ने क्षेत्र में विधायक के समर्थन का दावा करते हुए 2027 में विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।विधायक उमेश कुमार ने पार्टी में राशिद अली का स्वागत करते हुए कहा कि राशिद हमारे छोटे भाई हैं और उनका हमारी टीम और परिवार में स्वागत है।वहीं, कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि खानपुर क्षेत्र के गांवों में विधायक उमेश कुमार की लोकप्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है और वे 2027 में उन्हें दोबारा विधायक के रूप में देखना चाहते हैं। यह हलचल खानपुर की सियासत को किस तरह प्रभावित करती है यह आने वाला समय ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *