Uncategorized

भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट व पार्टी नेताओं ने कैंप कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट व पार्टी नेताओं ने कैंप कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
रुड़की।भाजपा के पूर्व जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ व प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो नवीन कुमार जैन एडवोकेट के कैम्प कार्यालय पर जनसंघ संस्थापक सदस्य व जनसंघ महामंत्री एकात्म मानववाद प्रेणता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।अतिथि के रुप में पूर्व जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित मोर्चा राजपाल सिंह ने जनसंघ अध्यक्ष रहे व जनसंघ संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षरत जीवन चरित्र व राष्ट्रप्रेम संकल्प सिद्धि पर व्याख्यान किया।आर्य समाज जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नील कमल शर्मा,मंडल मंत्री दिनेश,अमित सिंघल,वरिष्ठ नेता भाजपा रामगोपाल शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110-वीं जयंती पर अपने-अपने विचार रखे।कार्यक्रम संयोजक नवीन जैन एडवोकेट ने कहा कि हम सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर शपथ लें,कि जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अधूरे सपने को पूरा कर विकसित भारत 2047 की ओर अग्रसर हैं।हमसब को भी उनके साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों से पूर्ण सहयोग करेंगे और नए विकसित भारत 2047 के साक्षी बनेंगे,इसके पश्चात समस्त भाजपाईयों व अधिवक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धाजंलि दी।इस अवसर पर पूर्व बार एशोसिएशन उपाध्यक्ष सुनील कुमार गोयल,अशोक कुमार,सचिन गोंड़वाल,अभिनव गोयल,ब्रजेश सैनी,सुखलाल गोयल,पंकज जैन,अनुज आत्र्ये, सुधीर चौधरी,आशीष पंडित,ऋषिपाल, राजेश वर्मा,सोनू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *