कब्रिस्तान में जल भराव को लेकर चेयरमैन डॉ नसीम ने निरीक्षण किया लंढौरा दो दिन से हो रही भारी बरसात के चलते कस्बे में कई जगहों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई जिसको लेकर आज नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ0 मौ0 नसीम ने अधिशाषी अधिकारी हेमंत गुप्ताऔर JE हेम सिंह को साथ लेकर कब्रिस्तान बाउंड्री और जल भराव की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।आपको बता दे पिछले दो दिन से हो रही भारी बरसात साथ के चलते कस्बे में कई जगहों पर जल भराव हो गया था।जिसको लेकर चेयरमैन ने अपनी टीम के साथ जल भराव वाली जगह का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ में मौजूद रहे हाजी सलीम, सभासद प्रतिनिधि रब्बान अली, सभासद समद अली, सभासद फरमान अली,अब्दुल रहमान, गुलज़ार अली, मौ0 जाबिर, तालिब हुसैन आदि। फ़ोटो समाचार।




