आयुष्मान आरोग्य मंदिर खानूपुर का अपर निदेशक और सीएमओ ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
मुजफ्फरनगर
जनपद मुजफ्फरनगर में आज अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सहारनपुर मंडल डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने खतौली ब्लॉक क्षेत्र में मंसूरपुर के पास स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर खानूपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को समय से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक दवाओं एवं जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। अपर निदेशक डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता ने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्रामीण क्षेत्र की जनता को प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने केंद्र पर आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने भी स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।



