ईद मिलादुन्नबी पर गरीब कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट ने दी मुबारकबाद

लक्सर। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर गरीब कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट (GKT) की ओर से क्षेत्रवासियों को दिली मुबारकबाद दी गई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस को आपसी भाईचारे, मोहब्बत, अमन और इंसानियत का संदेश देने वाला बताया।

ट्रस्ट की ओर से जारी बैनर के माध्यम से सभी देशवासियों को जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दी गई हैं। साथ ही 15001वें एवं उर्स-ए-साबिर पाक के 758वें उर्स के अवसर पर तमाम हजरात को भी दिली मुबारकबाद पेश की गई।
गरीब कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकराम साबरी, जिला अध्यक्ष फैसल खान, एडवोकेट परवेज भारती, एडवोकेट तनवीर भारती और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट आजम भारती ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और मानवता को मजबूत करने का है। उन्होंने लोगों से इस मुबारक मौके पर जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं पूरी मानवता को शांति, इंसाफ, करुणा और भाईचारे की राह दिखाती हैं। ऐसे धार्मिक एवं पवित्र अवसर समाज में एकता और आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हैं। ट्रस्ट की ओर से सभी धर्मों के लोगों से मिलजुलकर त्योहार मनाने और क्षेत्र में अमन-चैन एवं भाईचारे का माहौल बनाए रखने की अपील की गई। पदाधिकारियों ने सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी।




