Uncategorized

मुंबई के लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल में मुजफ्फरनगर के मुशर्रफ सिद्दीकी का सम्मान,पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र

मुंबई के लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल में मुजफ्फरनगर के मुशर्रफ सिद्दीकी का सम्मान,पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र


मुंबई/मुजफ्फरनगर।मुंबई में आयोजित लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल-2026 में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार एंव चीफ एडिटर मुशर्रफ सिद्दीकी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान,ईमानदारी,निष्ठा एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।मुशर्रफ सिद्दीकी स्वयं समारोह में शामिल नहीं हो सके,किसी कारणवश मुंबई में आयोजित फेस्टिवल में वे उपस्थित नहीं रहे,जिस कारण उनकी ओर से उनके प्रतिनिधि ने समारोह में पहुंचकर प्रशस्ति-पत्र ग्रहण किया।आयोजकों ने प्रतिनिधि को सम्मान-पत्र सौंपते हुए मुशर्रफ सिद्दीकी के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान की सराहना की।मुंबई के मंच से मुजफ्फरनगर की पत्रकारिता को सम्मान मिलना गौरव की बात है तथा लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल-2026 में मुजफ्फरनगर से जुड़े पत्रकार को मिला यह सम्मान स्थानीय पत्रकारिता के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।सम्मान-पत्र में उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता,समाज के प्रति समर्पण तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के प्रयासों की सराहना की गई है।एमआर खान की ओर से प्रदान किया गया प्रशस्ति-पत्र लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल के डायरेक्टर एमआर खान की ओर से प्रदान किया गया।पत्रकारिता की जिम्मेदारी का सम्मान मिलने पर मुशर्रफ सिद्दीकी ने आयोजकों एवं एमआर खान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं,बल्कि समाज की आवाज को मजबूती से सामने रखने और जनहित के मुद्दों को उठाने की जिम्मेदारी भी है।उन्होंने भविष्य में भी निष्पक्ष,निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।पत्रकारिता जगत में खुशी की लहर है और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *