कोतवाली नगर
ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
हरिद्वार पुलिस की नशे के धंधे में संलिप्तो के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही
हरिद्वार पुलिस नशा तस्कर को 2.088 कि0ग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपितों को धर दबोचा
आरोपितों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत किया गया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा मादक पदार्थ के धंधे में संलिप्त से सम्बन्धित दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेत्तृव में दिनांक 21/22-07-2026 को कोतवाली नगर पुलिस दौराने पुलिस टीम दौराने गस्त व चैकिंग चमगादड टापू से जाने वाले तिराहे अण्डर पास तरफ जा रहे थे तभी देखा कि अण्डर पास के नीचे खडा एक व्यक्ति जिसके हाथ मे एक बैग है जब पुलिस अण्डर पास के नीचे पहुँचे तो उक्त व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर शकपकाकर लालजीवाला ग्राउण्ड की तरफ भागने लगा जिसे शक होने पर पुलिस टीम द्वारा अण्डर पास से पकड लिया।
पकड गये व्यक्ति के हाथ में बैग को खोलकर चैक किया गया तो बैग के अन्दर डन्ठल नुमा भूरे रंग का अवैध गांजा बरामद हुआ बरामद अवैध गांजा का वजन इलेक्ट्रानिक तराजू से किया गया तो 2.088 कि0ग्राम वजन हैं।
उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो अपना नाम राजू उर्फ गंजू पुत्र करतार सिह निवासी बैराज काँलोनी मायापुर कोतवाली नगर बताया। आरोपित के विरुद्ध कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपित का नाम व पता
1-राजू उर्फ गंजू पुत्र करतार सिह निवासी बैराज काँलोनी मायापुर कोतवाली नगर।
बरामदगी
2.088 कि0ग्राम अवैध गांजा*
पुलिस टीम-
1-श्री कुन्दन सिंह राणा – प्रभारी निरीक्षक
2- उ0नि0 नवीन सिह चौहान
3-का0 अजीत तोमर
4-का0 प्रकाश खनेडा




