कोतवाली बहादराबाद
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
हरिद्वार बहादराबाद पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ आरोपित को धर दबोचा
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026’’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के कुशल नेतृत्व में अवैध शऱाब/ मादक पदार्थों/ नशे के कारोबार/ जुआ सट्टा/ असामाजिक तत्वों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।
जिसके अनुपालन मे उपनिरीक्षक उमेश कुमार व चेतक कर्मगुणों द्वारा दौरान चेकिंग कलियर तिराहे से मुखबीर खास की सूचना पर आरोपित कुर्बान पुत्र मुजफ्फर, निवासी मरगूबपुर कोतवाली, बहादराबाद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष को अवैध चाकू के साथ पकड लिया, जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था।
पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपित
1- अभियुक्त कुर्बान पुत्र मुजफ्फर निवासी मरगूबपुर कोतवाली, बहादुरबाद हरिद्वार।
बरामदगी
01 अदद नाजायज चाकू
पुलिस टीम
1- उपनिरीक्षक उमेश कुमार,
2- का0 चंदन सिंह,




