Uncategorized

लक्सर के तीन राजकीय विद्यालयों में STEM रोबोटिक्स लैब शुरू, 3000 विद्यार्थियों को मिलेंगी शिक्षा किट

लक्सर के तीन राजकीय विद्यालयों में STEM रोबोटिक्स लैब शुरू, 3000 विद्यार्थियों को मिलेंगी शिक्षा किट

लक्सर पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुण्डाखेड़ा कलां में बुधवार को रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना के अंतर्गत विकासखंड लक्सर के तीन राजकीय विद्यालयों में STEM Robotics Lab का शुभारंभ और करीब 3000 छात्र-छात्राओं को शिक्षा किट वितरण अभियान की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने लैब का उद्घाटन कर विद्यार्थियों को शिक्षा किट वितरित की।
रिलैक्सो के सीएसआर प्रमुख गम्भीर अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2018 में 13 विद्यालयों से शुरू हुई परियोजना अब 148 विद्यालयों तक पहुंच चुकी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विद्यालय में हुए विकास कार्यों, विज्ञान एवं नवाचार आधारित छात्र परियोजनाओं की सराहना की। उपजिलाधिकारी लक्सर ने STEM लैब को तकनीकी युग की आवश्यकता बताया, जबकि मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम बताया। खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर विनोद कुमार ने कहा कि विकासखंड के 77 विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं के विकास पर कार्य किया जा रहा है तथा तीन विद्यालयों में स्थापित STEM लैब विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करेगी।
कार्यक्रम में तहसीलदार लक्सर, खंड विकास अधिकारी लक्सर, रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड के एचआर हेड नितिन शर्मा, ममता HIMC के डॉ. हिमांशु, प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र, ग्राम प्रधान मुण्डाखेड़ा कलां, एसएमसी अध्यक्षा, रिलैक्सो व ममता HIMC के प्रतिनिधि, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. सन्तोष कुमार चमोला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *