Haridwar News Uncategorized

रानीपुर पुलिस ने तस्करों पर कसा शिकंजा:दो तस्करों को किया गिरफर

रानीपुर पुलिस ने तस्करों पर कसा शिकंजा:दो तस्करों को किया गिरफर

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग जगह से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है l
गिरफ्तार अभियुक्त अवैध शराब तस्कर व सट्टे की खाई बाड़ी करते थे। काफी समय से क्षेत्र में नशे का कारोबार चला रहे थे। थानाध्यक्ष अमर चंद शर्मा ने टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर नरेंद्र कुमार पुत्र हुलसी राम निवासी साईं मंदिर झुग्गी झोपड़ी इंडस्ट्री एरिया कोतवाली नगर हरिद्वार को सट्टे की खाई बॉडी करते हुए ऑडिटोरियम बबूता वाला बाग से 2120 रुपए व सट्टा पर्ची तथा अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी 203 बेहट रोड प्राइमरी स्कूल के पास ग्राम टोपरी थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर द्वारा बालकुंज सलेमपुर मैं अवैध शराब की तस्करी करते हुए कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब दबंग मारका बरामद कर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमर चंद शर्मा ने बताया कि दोनों अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *