नेहन्दपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात, विधायक शहजाद ने कराया नाली व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शुभारंभ

लक्सर विधानसभा क्षेत्र लक्सर में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में विधायक भाई शहजाद ने राज्य योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ग्राम नेहन्दपुर में सुल्तानपुर-बाकरपुर मार्ग पर पुरानी टंकी के समीप डॉ. फाखरुद्दीन के घर से होते हुए हुसैन चौक तक नाली एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स युक्त सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए विधायक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।वर्षों से जलभराव, कीचड़ और खराब रास्ते की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को इस योजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नाली निर्माण से जहां जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, वहीं इंटरलॉकिंग सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव की तस्वीर भी बदलेगी।इस अवसर पर विधायक शहजाद ने कहा कि लक्सर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा किसी भी क्षेत्र को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक शहजाद की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लक्सर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। लोगों का कहना था कि विधायक द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने विश्वास जताया कि विधायक शहजाद के प्रयासों से आने वाले समय में लक्सर क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक शहजाद के नेतृत्व में लक्सर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है और गांव-गांव तक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है।




