Uncategorized

ज्ञानदई रौनक चिल्ड्रन एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती

ज्ञान दईं रौनक चिल्ड्रन एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती

लक्सर क्षेत्र के दर्घापुर रोड रईसी स्थित ज्ञानदेई रौनक चिल्ड्रन एकेडमी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमेंछात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समानता के संदेश के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।इस दौरान विद्यालय में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए उन्हें अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के विचारों को प्रस्तुत किया। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था और सभी ने पूरे मनोयोग से कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने और शिक्षा को जीवन का मुख्य आधार बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *