लक्सर से झबरेड़ा तक बह रही विकास की गंगा: ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत की मजबूत दावेदारी
!लक्सर उत्तराखंड की राजनीति में एक नया सितारा उभर रहा है। लक्सर ब्लॉक के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख और भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हर्ष कुमार दौलत अब सिर्फ लक्सर तक सीमित नहीं रहना चाहते। वे झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की लहर ला रहे हैं और जनसमर्थन के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रबल दावेदार के रूप में उभर रहे हैं।हाल ही में झबरेड़ा के विभिन्न गांवों—मगदूमपुर, मूलेवाला, भगतोवाली और अन्य स्थानों पर डॉ. दौलत ने बुजुर्गों, युवाओं और कार्यकर्ताओं के साथ जनसमस्या बैठकें कीं। इन बैठकों में जल जीवन मिशन, सड़कें, बिजली-पानी, नशा मुक्ति और सामाजिक सद्भाव जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया और कहा जनता का आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। मैं लक्सर की तरह झबरेड़ा में भी विकास की गंगा बहाऊंगा।झबरेड़ा में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पर हजारों की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंच से दिए गए उनके संबोधन में होली के रंगों के साथ भाईचारे और समरसता का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इसे झबरेड़ा में भाजपा के मजबूत प्रत्याशी के रूप में देखा। जनसैलाब और उत्साह ने साफ संकेत दिया कि डॉ. हर्ष कुमार दौलत की सक्रियता क्षेत्र में नई ऊर्जा भर रही है।डॉ. दौलत पहले से ही लक्सर में सड़कों का जाल बिछाने दिव्यांगों-वृद्धों के कल्याण जल जीवन मिशन और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के दिल जीत चुके हैं। अब झबरेड़ा में उनकी बढ़ती पहुंच और जनसंपर्क को देखते हुए राजनीतिक पंडित मान रहे हैं कि वे दोनों क्षेत्रों में विकास की नई लहर ला सकते हैं।जनता का कहना है— “डॉ. हर्ष जी ने लक्सर को बदला, अब झबरेड़ा की बारी है। विकास की यह गंगा अब दोनों किनारों पर बहेगी! क्या डॉ. हर्ष कुमार दौलत 2027 में झबरेड़ा से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचेंगे? जनसमर्थन और विकास का जो संदेश वे दे रहे हैं, वह जवाब देने को तैयार लगता है।जय उत्तराखंड! जय भाजपा!विकास की गंगा जारी रहेगी




