हरिद्वार के ज्वालापुर में ‘कैली फूड हट’ का भव्य उद्घाटन, स्वामी यतीश्वरानंद ने किया शुभारंभ
धर्मनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित आर्य नगर चौक से पहले श्रीराम फाइनेंस के सामने नए फास्ट फूड रेस्टोरेंट कैली फूड हट का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
स्वामी यतीश्वरानंद ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया और संचालकों को शुभकामनाएं दी। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे।
रेस्टोरेंट संचालक साहब सिंह ने बताया कि कैली फूड हट में सभी प्रकार के फास्ट फूड अच्छी गुणवत्ता और स्वच्छता के साथ उचित दामों में उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों, ग्रामवासियों और प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे एक बार सेवा का अवसर अवश्य दें।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के खुलने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए एक अच्छी पहल बताया।
ब्यूरो रिपोर्ट हिन्दी समाचार प्लस




