Uncategorized

दलित-मुस्लिम एकता मंच में नाजिम साबरी को राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी

दलित-मुस्लिम एकता मंच में नाजिम साबरी को राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी

हरिद्वार दलित-मुस्लिम एकता मंच के संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नाजिम साबरी को राष्ट्रीय महासचिव (प्रदेश) पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनकी दलित-मुस्लिम एकता मंच के प्रति आस्था, निष्ठा एवं सक्रिय भूमिका को देखते हुए की गई है।
नियुक्ति पत्र में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. सुरेन्द्र कुमार बौद्ध ने आशा व्यक्त की है कि नाजिम साबरी मंच की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे और दलित-मुस्लिम एकता को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
नाजिम साबरी ने इस अवसर पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे।
बताया गया है कि नाजिम साबरी निवासी सराय, हरिद्वार हैं। उनके पिता का नाम हवीच्य है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *