Uncategorized

अलीपुर बहादराबाद में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी के पुरोधा व प्रेरणा स्रोत कानपुर के स्वर्गीय डा नन्द लाल सिन्हा की 136 वी जन्म जयंती इलेक्ट्रोहोम्योपैथी दिवस के रुप में मनाई गयी ।


आज इ एम ए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड कैंसर रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबाद में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी के पुरोधा व प्रेरणा स्रोत कानपुर के स्वर्गीय डा नन्द लाल सिन्हा की 136 वी जन्म जयंती इलेक्ट्रोहोम्योपैथी दिवस के रुप में मनाई गयी । कार्यक्रम में बोलते हुए इ‌ एम ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के पी एस चौहान ने कहा कि डा एन एल सिन्हा का जन्म 30 नवम्बर 1889 में कानपुर में हुआ । डा सिन्हा ने 1911 में सीतापुर उत्तरप्रदेश में पृथम इलेक्ट्रोहोमियोपैथी इंस्टीट्यूट संचालित कर इस पैथी की शिक्षा दिक्षा दी तत्पश्चात 1920 में नेशनल यूनिवर्सिटी आफ इलेक्ट्रो कामप्लैक्स होमियोपैथी कानपुर में स्थापित की तथा इस पैथी का प्रचार प्रसार , चिकित्सा एवं शिक्षा का कार्य करते हुए 1979 में इनका देहान्त हो गया । डा चौहान ने कहा कि डा सिन्हा भारत मे इलेक्ट्रोहोम्योपैथी के पुरोधा व प्रेरणा स्रोत रहे हैं। आज हम सब डा सिन्हा के ऋणी है और कृतज्ञता के साथ हम सभी उनके बताये मार्ग पर चलने हेतू प्रयास रत है।
इस अवसर पर डॉ ऋचा आर्य, डा वी एल अल्खनिया, डा हीना कुशवाहा, नीलम भारती, डॉ एस के अग्रवाल, अशोक कुशवाहा, डॉ आदेश शर्मा, डॉ हरबंश सिंह, डॉ अमरपाल अग्रवाल, डा विक्रम चौहान, डा एम टी अंसारी, डा राकेश, डा चांद उस्मान, डा अरसलान, डा बी बी कुमार, डा गुलाम साबिर, डा आफाक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *