रुड़की।उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर दैनिक रुड़की की ओर से छठी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया,जिसमें दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की।कार्यक्रम में नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।दैनिक रुड़की की ओर से आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट,मेयर अनीता अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए दो सौ धावकों ने पूरे दमखम के साथ दौड़ शुरू की और मेहवड़ पुल होते हुए सोलानी पार्क गेट पर सम्पन्न हुई।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी धावकों और कार्यक्रम संयोजकों को शुभकामनाएं दी।दौड़ में प्रथम स्थान पर अजय कुमार सहारनपुर,द्वितीय स्थान पर हरीश सहारनपुर,तृतीय स्थान पर आकाश,चतुर्थ पर निखिल देवबंद,पंचम स्थान पर सागर पाल,छठे स्थान पर दीपक,सातवें स्थान पर सतेंद्र रावत,आठवें स्थान पर रितिक मौर्य,नौवें स्थान पर सुमित एवं दसवें स्थान पर शिवम रहे।मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि आज पूरा प्रदेश स्थापना की रजत जयंती मना रहा है,ऐसे में दैनिक रुड़की द्वारा किया गया यह आयोजन भी प्रदेश के युवाओं को एक नई दिशा देने का काम करेगा।विधायक प्रदीप बत्रा तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि दैनिक रुड़की के द्वारा एथलीट्स युवाओं को एक बड़ा मंच दिया गया है,जोकि सराहनीय कदम है।उन्होंने कहा कि युवा खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ रहने के साथ राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करें।आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज तथा आचार्य रजनीश शास्त्री ने सभी युवाओं को आशीर्वाद देते हुए सही दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अडानी ग्रुप,रोटरी क्लब इंटरनेशनल,समर्पण जन कल्याण संगठन,ग्रीन एवंन्यू एटुजेड ऑटोमोबाइल्स,सिंह ऑटोमोबाइल्स,गोल्ड प्लस ग्लास आदि संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन समर्पण अध्यक्ष नरेश यादव एवं वरिष्ठ खेल शिक्षक हरेंद्र आर्य ने किया,इसके साथ ही कार्यक्रम में डॉ०अर्पित सैनी शुभम सैनी एवं उनकी टीम,माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,रोटरी के डिस्ट्रिक गवर्नर रवि प्रकाश,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा,डॉक्टर सौरभ गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा,अमन गोयल,ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह रोड,यूथ कांग्रेस महासचिव प्रणय प्रताप,हर्ष प्रकाश काला,इंदर बधान,सुभाष सरीन,प्रमोद भटनागर, तेजसिंह राणा,प्रदीप पाल,प्रदीप गोयल,दीपक शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।




