बहादराबाद में धूमधाम से आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव

हरिद्वार।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विकासखंड बहादराबाद में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, बहादराबाद परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

महोत्सव में सांस्कृतिक एवं कलात्मक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिनमें लोकनृत्य (सामूहिक), लोकगीत (सामूहिक), कहानी लेखन, चित्रकला, भाषण एवं कविता लेखन प्रतियोगिता शामिल रहीं। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर पुरस्कारस्वरूप उपहार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद श्रीमती आशा नेगी द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड विकास अधिकारी श्री मानस मित्तल, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी बहादराबाद श्री सोनू कुमार, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय की आचार्य श्रीमती मिनाक्षी सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रूड़की श्री अनिल कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवानपुर श्री विक्रान्त चौधरी, पीआरडी ब्लॉक कमाण्डर बहादराबाद श्री रामकुमार एवं पीआरडी हल्का सरदार श्री सुशील गिरी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी बहादराबाद, श्री सोनू कुमार द्वारा किया गया।



