मांगे मानी जाने तक जारी रहेगा धरना l
उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन( उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) हरिद्वार के दिशा निर्देश/आहवान पर शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं जिनमे पदोन्नति, चयन/प्रोन्नत वेतनमान, असंगत कोटिकरण, ऑनलाइन उपस्थिति गोल्डन कार्ड की विसंगति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर आज जिला कार्यकारिणी, ब्लाक कार्यकारिणी बहादराबाद के अध्यक्ष, मंत्री कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी एव शिक्षक शिक्षिकाओ ने जोर-शोर से अपनी बात रखी l आज के धरना बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान के द्वारा की गयी lअध्यक्ष के द्वारा समस्त समस्याओं का निराकरण होने तक क्रमिक अनशन जिला मुख्यालय पर जारी रहने को कहा गया। आज के धरना बैठक का संचालन राकेश पंवार के द्वारा किया गया, जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा शिक्षकों के हो रहे शोषण को किसी भी क़ीमत पर सहन नहीं किया जायेगा और उनकी जायज माँगो को माना जाना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी चौहान ने कहा शिक्षको को अपनी समस्याओं के कारण ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं जिस कारण उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है जो की किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया यदि जब तक संगठन की मांग पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा। आज धरने में ब्लॉक बहादराबाद अध्यक्ष अश्वनी चौहान, आशीष कुमार, पंकज लोचन, योगेश चौहान, दीपक चौहान, राजेश चौहान,चरण सिंह, सुमित चौहान, बिजेंद्रचौहान, हेमलता, मोनिया, मीनाक्षी बालियान, सुनीता जोशी, अंजुवर्मा,कीर्ति, शशि श्रीवास्तव, सुंदरपाल, पवन धारीवाल, रविंद्र चौहान, अनुरागिनी, पंकज गुप्ता, कुबेर दत्त, तारा, अमित चतुर्वेदी, सुमन सिंह,नीरज, यादोराम, पंकज, विजय, पुष्पेंद्र, प्रवीण सैनी, अरुण कुमार संजय त्रिपाठी उपस्थिति रहे।




