दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर, हरिद्वार में दीपावली उत्सव का आयोजनl
दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर, हरिद्वार में दीपों का पर्व दीपावली बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समस्त छात्र एवं शिक्षक पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित थे। विद्यालय परिसर को दीपों, रंग-बिरंगी रंगोलियों तथा पुष्पों से सुसज्जित किया गया, जिससे पूरा वातावरण उल्लासमय हो उठा।
कक्षा दो एवं तीन के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित एक मनमोहक लघु नाटिका, नृत्य एवं गायन प्रस्तुति दी, जिसे देखकर सभी उपस्थित जन मंत्रमुग्ध हो गए।
दीपावली के शुभ अवसर पर विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने अपने प्रेरक संबोधन में दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह त्योहार हमारे जीवन में उत्साह, सकारात्मकता और सद्भावना का संचार करता है।




