Uncategorized

नगर भगवानपुर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ लाल मंदिर में रविवार को सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं महा आरती का भव्य आयोजन

भगवानपुर से बड़ी खबर
नगर भगवानपुर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ लाल मंदिर में रविवार को सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं महा आरती का भव्य आयोजन संगीतमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सिद्ध पीठ की प्रबंध समिति द्वारा विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक किया गया।

इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। प्रबंध समिति द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित यजमान परिवार ने आचार्यों के निर्देशन में पूजा-अर्चना कर भगवान जी की महा आरती संपन्न कराई। यजमान परिवार को भगवान जी की प्रतिमा एवं श्रीराम नाम का अंगवस्त्र भेंट कर समिति ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ जय श्रीराम और हनुमान जी की जय के जयघोष लगाए। यजमान परिवार ने सिद्ध पीठ की प्रबंध समिति और सभी आचार्यगणों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भगवान जी से देश-प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *