Uncategorized

नववर्ष की मंगल बेला पर रुड़की प्रेस क्लब महानगर रजि०द्वारा कार्यक्रम मनाया गया धूमधाम से,सुख-समृद्धि की कामना कर दी गई एक दूसरे को बधाई

रुड़की।प्रेस क्लब महानगर रुड़की रजि०की ओर से नववर्ष के शुभागमन पर आदर्श नगर स्थित बैंकट हॉल में नववर्ष मंगल बेला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रेस क्लब महानगर अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि हम सभी नववर्ष का स्वागत कर रहे हैं तथा आशा करते हैं कि देश-प्रदेश तथा समाज के साथ-साथ पत्रकारों के लिए भी नववर्ष शुभ और मंगलकारी रहे।महासचिव मोनू शर्मा ने कहा कि हम लोग प्रार्थना करते हैं कि हमारा प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं से तथा दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहने के साथ ही क्लब के तमाम सदस्यों के स्वास्थ्य की कामना की।इस अवसर पर उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी,सचिव सलमान मलिक,कोषाध्यक्ष शहजाद राजपूत,डायरेक्टर देशराज पाल,अमित शर्मा,पुनीत रोहिल्ला,चौधरी अनवर राणा,विशाल यादव समेत प्रेस क्लब सदस्य वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर अरशद हुसैन,मनोज अग्रवाल,अनिल पुण्डीर,असलम अंसारी,संदीप चौधरी,सचिन कुमार,फिरोज खान,मनीष ग्रोवर,राहुल सैनी,अनिल सैनी,श्यामसुन्दर, दीक्षा गुप्ता,मोहम्मद आलम,नरेंद्र कुमार, इमरान देशभक्त,अमन वर्मा,अनिल कश्यप,अशोक चौहान,आनंद कश्यप,दिलशाद खान,इसरार मिर्जा, सोनू कुमार,विशाल शर्मा,संदीप कश्यप व शमीम अहमद आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *