Uncategorized

लंढौरा चौकी इंचार्ज महिपाल सैनी ने संभाला कार्यभार, अपराधियों पर कसनी शुरू की नकेल

लंढौरा चौकी इंचार्ज महिपाल सैनी ने संभाला कार्यभार, अपराधियों पर कसनी शुरू की नकेल

लंढौरा। कस्बा लंढौरा पुलिस चौकी के नए प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सैनी ने कार्यभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाते हुए अपराध पर लगाम कसने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के दो दिन के भीतर ही उन्होंने पुराने गोकशी के अभियुक्तों को चौकी में बुलाकर परेड कराई और सख्त चेतावनी दी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी ने भी लंढौरा क्षेत्र में गोकशी, स्मैक, अवैध शराब, सट्टा, चोरी या अवैध खनन जैसी गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसआई सैनी ने अपराधियों को दो टूक संदेश दिया — “या तो अपराध छोड़ दो, वरना जेल जाने के लिए तैयार रहो।”

बता दें कि लंढौरा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है, जहां सभी समुदायों के लोग आपसी प्रेम और सौहार्द से रहते हैं। चौकी प्रभारी सैनी का यह कदम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से उठाया गया माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *