Uncategorized

राज्य महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप ने खतौली में गर्भवती महिलाओं की की गोदभराई, जनसुनवाई में सुनी महिलाओं की समस्याएं

राज्य महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप ने खतौली में गर्भवती महिलाओं की की गोदभराई, जनसुनवाई में सुनी महिलाओं की समस्याएं

मुजफ्फरनगर


तहसील सभागार ब्लॉक खतौली में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती सपना कश्यप ने मंगलवार को गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें फल एवं उपहार भेंट किए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उनके स्वागत के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी फुगाना और थानाध्यक्ष महिला थाना मुजफ्फरनगर ने पुष्पगुच्छ एवं लाइव प्लांट भेंट कर उनका अभिनंदन किया। गोदभराई कार्यक्रम के उपरांत श्रीमती सपना कश्यप ने जनसुनवाई आयोजित की, जिसमें विभिन्न महिलाओं द्वारा अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। उन्होंने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार कार्यवाही की आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी मामलों पर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *