सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर बन रहा था ‘दबंग’, लक्सर पुलिस ने चेकिंग में दबोचा
लक्सर कोतवाली पुलिस की सक्रिय कार्रवाई में लक्सर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी लक्सर के नेतृत्व में रायसी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ।पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए फोटो अपलोड कर खुद को क्षेत्र में दबंग साबित करने की कोशिश करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश उर्फ जसी पुत्र नीटू निवासी ग्राम टांडा मजादा, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।बरामदगी मे अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई को सफल बनाने में उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश और कांस्टेबल ध्वजवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की सतर्कता और सक्रिय कार्यशैली के चलते अवैध हथियार के साथ आरोपी को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया। लक्सर पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




