Uncategorized

जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई

जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई

जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सीमा जैन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी बसंत गोयल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरुष जयंती समिति, सांस्कृतिक एवं एक्टिविटी क्लब की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वीटी जैन एवं डॉ. अनामिका जैन ने किया। छात्राओं ने रामधुन, एकल गीत, लघु-नाटिका, भाषण आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से महात्मा गांधी के संदेशों को जीवंत किया।

कार्यक्रम में समितियों के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया और महाविद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। अंत में छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *