Uncategorized

घर वाले बाहर गए चोरों ने किया हाथ साफ

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
थाना रानीपुर कोतवाली में दीक्षांत शर्मा पुत्र योगेश कुमार शर्मा निवासी सुल्तानपुर मजरी शक्ति नगर कालौनी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने उनके घर से तीन सोने की अंगुठी, सोने का एक चैननुमा पैंडल,एक सोने की चैन,सोने के बने कानों के टाप्स की जोड़ी, माथा का चांदी का बना टीका तथा लगभग छः हजार रुपए की नगदी चुरा ली हैं घटना की रात्रि वह परिवार सहित गुरुग्राम(हरियाणा)अपनी माता जी को देखने गया था जहां उनका पिछले एक माह से इलाज चल रहा हैं।पुलिस ने वादी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *