झबरेड़ा क्षेत्र में विजिलेंस व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 44 जगह की छापेमारी।
झबरेड़ा ऊर्जा निगम बिजली चोरी के खिलाफ समय समय पर अभियान चलती रहती है। जिसमें देहरादून से पहुंची विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ आधा दर्जन गांवों में बिजली चोरी पकड़ी। जिसमें बालास्वा, सुनहटी, नगला कुबड़ा,डेलना, और मुलेवाला, आदि गांव में छापेमारी कर 44 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इसके बाद ग्रामीणों में दिनभर हड़कम मचा रहा। इसके बाद सभी बिजली चोरी के खिलाफ अब ऊर्जा निगम की टीम केस दर्ज करने में जुट गई है। पिछले लंबे समय से इन गांव में विभागीय अधिकारियों को बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। बिजली चोरों के खिलाफ अब चोरी का केस दर्ज होने के साथ-साथ जुर्माने की भी कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर एक्सन विजिलेंस Er. अरुण कांत, एसडीओ गुलशन बुलानी, अंजीव राणा, रिज़वान व अनुभव सैनी तथा विजिलेंस एसडीओ धनंजय,अनिल,विकास,रॉबिनइंस्पेक्टर मारुत शाह,सरिता शाह व सब इंस्पेक्टर संजीव त्यागी व एसओ झबरेड़ा अपने दलबल के साथ मौजूद रहे।




