Uncategorized

सहारनपुर से 48 ट्रक राहत सामग्री रवाना, उत्तराखंड-हिमाचल सरकार को दिए 5-5 करोड़ ,सीएम योगी बोले-सांप काटे तो झाड़फूंक नहीं, अस्पताल जाएं

सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सहारनपुर पहुंचे। यहां अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिको में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 48 ट्रकों में भरी राहत सामग्री को आपदा प्रभावित राज्यों के लिए रवाना किया। आपदा प्रभावित राज्यों के साथ खड़े होने का दिया संदेश सीएम योगी ने मंच से कहा- आज हम उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री भेज रहे हैं। संकट की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। पूरा देश एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना से एक-दूसरे की मदद के लिए तत्पर है।


उन्होंने आगे कहा- हाल ही में उत्तराखंड में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड सरकार को 5 करोड़ और हिमाचल सरकार को 5 करोड़ रुपए उनके राहत कोष में दिए जा रहे हैं।
प्रशासनिक कार्यों की सराहना अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने आपदा प्रबंधन में प्रशासनिक अधिकारियों और टीमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लगातार मुस्तैदी और त्वरित राहत कार्य से पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
@ सांप काटने पर झाड़फूंक नहीं, अस्पताल जाएं…
योगी ने कहा- आपदा के समय सतर्कता और सावधानी जरूर बरतें। क्योंकि जलजनित बीमारी जैसे डायरिया, वायरल, डेंगू आदि फैलते हैं। इसलिए साफ-सफाई और छिड़काव की जरूरत है। जगह-जगह पानी भरने से सांप, बिच्छू आदि निकलते हैं। अगर सांप या कोई भी जहरीला जीव काटे तो झाड़फूंक के लिए न जाएं। तत्काल CHC जाएं, वहां वैक्सीन लगवाएं। पालतू हो या स्ट्रीट डॉग, काट ले तो वैक्सीन जरूर लगवाएं।
@ बाढ़ की चपेट में आई फसलों का सर्वे किया जा रहा है…
योगी ने कहा- उत्तर प्रदेश में जिन किसानों की फसलें बाढ़ की चपेट में आई हैं, उसका सर्वे करा रहे हैं। रिपोर्ट आते ही किसानों को उनके नुकसान की भरपाई की धनराशि दी जाएगी। मैं यहां के प्रशासन को भी धन्यवाद देता हूं। मात्र 12 घंटे की सूचना पर उन्होंने सारी व्यवस्था समय पर जुटा दिया।
@ उत्तराखंड में बादल फटने से बहुत हानि हुई है…
योगी ने कहा- आज 48 ट्रकों के जरिए हम उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। हम भी उनके साथ संकट की खड़ी में खड़े हैं। पूरा देश एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना से मदद के लिए तत्पर है। उत्तराखंड में बादल फटने से बहुत हानि हुई है। इसलिए यूपी की ओर हम लोग 5 करोड़ उत्तराखंड और 5 करोड़ की धनराशि हिमाचल सरकार के राहत कोष में उपलब्ध करा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, राज्यमंत्री जसवंत सैनी और विधायक राजीव गुंबर मौजूद रहे। तय योजना के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह और जसवंत सैनी जबकि पंजाब के लिए विधायक राजीव गुंबर राहत सामग्री लेकर रवाना हुए।
@ सीएम योगी बोले- बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित शिविरों में पहुंचाया जा रहायोगी ने कहा-
जो भी बाढ़ में फंसा उसे सुरक्षित शिविर में पहुंचा रहे हैं। सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का भोजन दिया जा रहा है। बच्चों के लिए दूध दिया जा रहा है। पशुओं को चारा दिया जा रहा है। राहत सामग्री के रूप में लाई, चना, चीनी, बिस्किट, माचिस, मोमबत्ती, नहाने का साबुन, बाल्टी, तिरपाल, आटा, चावल, अरहर, हल्दी, मिर्च, तौलिया, रिफाइंड आदि दिए जा रहे हैं।
@ सीएम योगी बोले- बाढ़ और बरसात से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दे रही सरकारयोगी ने कहा- सहारनपुर, बागपत, नोएडा जैसे शहरों में यमुना की बाढ़ है। गंगा जी के मुहाने पर बिजनौर से लेकर बलिया तक पुख्ता व्यवस्था की गई है। ऐसे ही सरयू, गुर्रा, रामगंगा, हिंडन जैसी नदियों से जहां भी बाढ़ से किसी को परेशानी हुई, सरकार ने तत्काल उन तक राहत सामग्री पहुंचाई। जनहानि पर तत्काल 4 लाख उस परिवार को दिया। बरसात में जंगली जानवर, सांप-बिच्छू से भी किसी की मौत होती है तो उस परिवार को 4 लाख सरकार दे रही है।
आपदा के कारण किसी का मकान गिर गया तो उसे नया घर बनवाने के लिए सरकार धन देती है। अगर किसी का घर नदी में विलीन हो गया तो उस परिवार को सरकार जमीन का पट्टा देती है, मकान बनवाने का खर्चा भी देती है।
@ यूपी में बाढ़ सबसे बड़ी चुनौती रही है: सीएम योगी
योगी ने कहा- आपने देखा होगा, यूपी में बाढ़ सबसे बड़ी चुनौती रही है। हम लोग अभी इस आपदा से बचे हैं। निचले स्तर पर ही जलभराव हुआ है। लेकिन, व्यापक पैमाने पर बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए समय पर किए गए प्रावधानों का प्रमाण है कि हम नियंत्रण तक पहुंच गए हैं।
@ यूपी की 25 करोड़ जनता की तरफ से भेजी जा रही राहत सामग्री
योगी ने कहा- पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए आज यूपी की 25 करोड़ जनता की तरफ से ये राहत सामग्री भेजी जा रही है। किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए सरकार की तरफ से किए गए प्रयास काफी प्रभावी रहे हैं। आपदा आती है, लेकिन आपदा से निपटने के लिए आपदा मित्र, NDRF, स्थानीय पुलिस लगातार सक्रिय रहकर अपनी भूमिका निभाती है।
@ सीएम योगी का कार्यकर्ताओं ने मंच पर किया स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ का भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मंच पर स्वागत किया।
@ सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस साल अगस्त माह में लगातार हुई भारी बारिश से पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *