Uncategorized

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ” हर घर तिरंगा कार्यक्रम


उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ” हर घर तिरंगा कार्यक्रम – 2025 ” के प्रथम चरण में ‘ तिरंगा थीम पर आधारित रक्षा सूत्र निर्माण प्रतियोगिता ‘ का आयोजन किया गया। जिसमें देशभक्त वीर शहीदों के नाम पर आधारित 15 समूहों नें प्रतिभाग किया। प्रत्येक दल में 3- 3 छात्र छात्राएं रहे।


बता दें कि भारत सरकार के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पिछले तीन वर्षों से मनाया जा रहा है। यह वर्ष उत्तराखंड राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष भी है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय में तीन चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं।शिक्षाशास्त्री द्वितीय वर्ष के छात्र अजीत राजपूत द्वारा वैदिक मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत भारती के प्रान्त संगठन मंत्री श्रीमान् गौरव शास्त्री नें कहा कि हर घर तिरंगा – 2025 कार्यक्रम भारतीय सेना को समर्पित है। प्रतियोगिताएं सदैव छात्रों का मनोबल बढ़ाती हैं। प्रतियोगिता में विवेकानंद समूह नें प्रथम , चन्द्रशेखर आजाद समूह नें द्वितीय , सुखदेव समूह नें तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ सुमन प्रसाद भट्ट , डॉ बिन्दुमती द्विवेदी तथा पूर्व छात्र खीमानन्द जोशी थे। कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रकाश चन्द्र पन्त नें बताया कि सभी प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सह – संयोजिका श्रीमती मीनाक्षी सिंह रावत श्री सुशील कुमार चमोली , भुवन सिंह , आयुष रतूड़ी , सौरभ कण्डवाल सहित शिक्षा शास्त्री के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।।

दिनांक 04 अगस्त 2025 को सम्पन्न संस्कृत बैच निर्माण प्रतियोगिता में शिक्षाशास्त्री द्वितीय वर्ष की छात्राओ में क्रमश: खुशी नें प्रथम , अमिता नें द्वितीय , अंकिता नें तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *