Uncategorized

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को मिली हरी झंडी, अभिषेक सुंदरियाल ने जताया केंद्र व राज्य सरकार का आभार170 किमी लंबी नई रेल लाइन से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में विकास को लगेगा पंख

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को मिली हरी झंडी, अभिषेक सुंदरियाल ने जताया केंद्र व राज्य सरकार का आभार
170 किमी लंबी नई रेल लाइन से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में विकास को लगेगा पंख

टनकपुर/देहरादून।
उत्तराखंडवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने राज्य को 170 किलोमीटर लंबी टनकपुर-बागेश्वर नई रेल लाइन की सौगात देने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखकर परियोजना पर काम शुरू करने की औपचारिक सहमति मांगी है।

इस परियोजना को कुमाऊं क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद क्रांतिकारी माना जा रहा है। इससे न सिर्फ क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और आवागमन के नए रास्ते भी खुलेंगे। परियोजना का अंतिम सर्वेक्षण पहले ही पूरा हो चुका है और अब राज्य सरकार के पत्र का इंतजार है, जिसके बाद निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

युवा नेता अभिषेक सुंदरियाल ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रेल लाइन उत्तराखंड के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के साथ-साथ नए रोजगार और सुविधाएं भी लेकर आएगी।

राज्य सरकार की ओर से भी जल्द ही केंद्र को इस विषय में सहमति पत्र भेजे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि परियोजना पर काम शुरू होने की संभावनाएं अब और मजबूत हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *