
आज प्रातः 07:56 बजे फायर स्टेशन सिडकुल हरिद्वार को मेसर्स एच एम पी इनोटेक प्लाट नंबर 226, सेक्टर 07 सिडकुल नामक ओद्योगिक इकाई में आग लगने की सूचना मिलते ही FSO महोदय अनिल कुमार त्यागी के नेतृत्व में 02 फायर यूनिट ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू किया और आग को अन्य ओद्योगिक इकाईयो में फैलने से रोका । अग्निकांड इकाई के प्रथम तल में लगी थी जिसमे भयंकर धुआं एवम आग की लपटों के बीच जाकर फायर कर्मियों ने लगभग 1.5 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग से इकाई में लगी हुई मशीनो और पैनल को भारी नुकसान पहुंचा है| आग लगने का कारण एवं संपूर्ण आर्थिक नुकसान का आंकलन अभी नही किया गया। इस अग्निदुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि दर्ज नहीं की गई। अग्निकांड में फायर सर्विस की त्वरित और सूझबूझ की कम्पनी के अधिकारी और कर्मचारी के द्वारा भूरी भूरी प्रसंशा की गयी. बारिश और धुँवा होने के करण स्पष्ट फोटोग्राफ नहीं लिए जा सके



