अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार। लकसर एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों / संदिग्ध व्यक्तियों सामाजिक तत्वों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गठित पुलिस टीम में कानि० राजेंद्र सिंह कोतवाली लक्सर होमगार्ड अमित कुमार कोतवाली लकसर, आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा लक्सर थाना क्षेत्र से चेकिंग के दौरान अभियुक्त गोविंद पुत्र अमर सिंह निवासी हरनमपुर गढ़ी रामपुर देहात बिजनौर उत्तर प्रदेश को एक अदद नजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गोविंद पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त किसी बड़ी घटना को अंजाम देने फिराक में घूम रहा था गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरोध कोतवाली पर मु०अ० स० 676/ 25 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




