Uncategorized

10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी / बिक्री पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देश जारी किया गया, जिसका पालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया गठित पुलिस टीम में हे० कानि० अर्जुन सिंह कोतवाली लक्सर, कानि० अमित रावत कोतवाली लकसर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सक्रिय रहकर व्यक्ति तरुण पुत्र सतीश निवासी भोगपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा सक्रिय रहकर थाना क्षेत्र की चौकी क्षेत्र से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त तरुण को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु०अ० स० 652 / 25 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *