शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाला पुलिस में धर दबोचा। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले, संदिग्ध व्यक्तियों,सामाजिक तत्वों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया,जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक चौधरी कोतवाली लक्सर, कानि० रवि राय कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारियों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा कोतवाली लक्सर क्षेत्र से शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अर्जुन सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी नूरपुर जनपद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पर धारा 170 बी०एन० एस०एस० मे अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




