अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार। लकसर एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधि में सलिप्त अपराधीयो, संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश जारी किया गया था,जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें हरीश गैरोला कोतवाली लक्सर, अरविंद चंदेल कोतवाली लक्सर, प्रकाश खनेडा कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने अपना नाम फहीम अहमद पुत्र कामिल हसन निवासी ग्राम नेहनद पुर सुठारी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु०अ० स० 506/25 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




