Uncategorized

न्यायालय के आदेश पर लक्सर पुलिस ने तीन वारंटीयों को किया गिरफ्तार।

न्यायालय के आदेश पर लक्सर पुलिस ने तीन वारंटीयों को किया गिरफ्तार। लक्सर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशों को शत प्रतिशत तमिल किए जाने हेतु निर्देश जारी किए था। जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसमें नवीन चौहान कोतवाली लकसर, वीरेंद्र सिंह कोतवाली लक्सर, अमित रावत कोतवाली लक्सर, संजय पवार कोतवाली लक्सर, आशीष पांडे कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारियों की टीमे गठित की गई, टीमों द्वारा लक्सर थाना क्षेत्र से अलग-अलग जगह से छापेमारी कर तीन वारंटीयों संदीप पुत्र सुरेज निवासी ग्राम फतवा थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, बिंन्दऱ पुत्र करणपाल निवासी कबूलपुर रामपुर रायघाटी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, टिंकू पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी सुल्तानपुऱ कुन्हारी थाना कोतवाली लकसर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीन वारंटी को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तो को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *