वाडिया श्रीमती राजेश पत्नि सुभाष निवासी बिशनपुर कुण्डी ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर अपनी छोटी बहन छोटी देवी की उसके पति कुंवरपाल पुत्र चमेला निवासी रिठौरा ग्रंट थाना सिडकुल ने हत्या करदी और बिना किसी को खबर किए उसका अंतिम संस्कार कार दिया है l पुलिस ने वादिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज़ कार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर व ठिकानो पर दबिश दी l आज आरोपी कुंवर पाल ने खुद थाने आकर बताया कि उसका विवाह 16-17 साल पहले छोटी देवी लें साथ हुवा था l उसका अक्सर अपनी पत्नि के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा होता रहता था l गत 3 मई को भी जब वह शराब पीकर घर आया तो पत्नि के साथ झगड़ा हो गया जिसमे उसकी पत्नि ने घर में गेहूं में रखने वाली दवा सल्फास खा ली l जिससे उपचार को दौरान उसकी मौत हो गई l पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के लें भेज दिया है l




