Uncategorized

लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार ने लक्सर में मनाई गुलाल और पुष्प होली, मौके पर उमड़ा लोगों का भारी हुजूम

लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार ने लक्सर में मनाई गुलाल और पुष्प होली, मौके पर उमड़ा लोगों का भारी हुजूम

रिपोर्ट अर्सलान अली

लक्सर में l आज रंगोत्सव पर लोकसभा चुनाव का रंग भी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के सर चढ़कर बोलता दिखा लक्सर में खानपुर विधायक और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के चर्चित प्रत्याशी उमेश कुमार होली मनाने के पहुंचे जहाँ मौके पर क्षेत्रवासियों का भारी हुजूम उनके कार्यालय पर उमड़ पड़ा इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार को क्षेत्रवासियों ने अपने कंधों पर उठाकर जमकर नृत्य किया इस दौरान पहाड़ परिवर्तन समिति की राष्ट्रीय संयोजिका और उनकी धर्मपत्नी सोनिया शर्मा भी महिला समूह के साथ मौके पर पहुंची थी इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार ने कहा कि क्षेत्रवासियों की उमड़ी भीड़ मौहब्बत का सैलाब है और यह खादर के लोग हैं जो पहले भी उतना ही प्यार करते थे और आज भी उतना ही प्यार करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *