लक्सर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, हरिद्वार रोड स्थित गर्ग PG कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, उपस्थित रहे कई दिग्गज
रिपोर्ट अर्सलान अली
लक्सर में कल महाशिवरात्रि पर राजकीय अवकाश के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ही इसका आयोजन किया गया है जिसमें लक्सर के निवर्तमान निकाय अध्यक्ष अम्बरीष गर्ग सहित हरिद्वार की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शान कार्की और समाज सेविका अंजलि महेश्वरी भी मौके पर पहुंची इस दौरान महिला अतिथियों द्वारा मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के अलावा क्षेत्र की विभिन्न दर्जा प्राप्त महिलाओं को एकत्र कर उन्हें संबोधित कर ते हुए महिलाओं सुरक्षा एवं उनके स्वाभिमान की रक्षा को लेकर विभिन्न प्रकार के गुर सिखाए गए और उन्हें तरह-तरह के उदाहरण पेश करते हुए जागरूक करने का काम किया गया




