रिपोर्ट पहल सिंह राणा
ब्लड कैंसर पीड़ित को किया रक्तदान, लक्सर स्थित श्री सीमेंट लिमिटेड लक्सर में कार्यरत युवा द्वारा एम्स ऋषिकेश में ब्लड कैंसर पीड़ित को तत्काल किया रक्तदानI
श्री सीमेंट लिमिटेड लक्सर जहां पर कार्यरत स्टाफ और कामगार हर पल समाज सेवा के कार्यों में तन और मन से लगे रहते हैं उन्होंने फिर एक बार प्रशंसा योग्य मिसाल कायम की है I आपको बता दे की कल रात्रि में प्लांट एचआर हेड श्री आलोक मरोलिया को सूचना मिली की एम्स ऋषिकेश में भर्ती ब्लड कैंसर के मरीज को तत्काल रक्तदान की आवश्यकता हैI सूचना पर एचआर हेड आलोक मुरलिया ने
एम्स ऋषिकेश में भर्ती मरीज के रिश्तेदारों से संपर्क कर रक्तदान की इच्छा जाहिर कीI
आज सुबह वह और उनकी टीम के सदस्य श्री कैलाश चंद्र एम्स ऋषिकेश पहुंचे और एम्स ऋषिकेश में भर्ती कैंसर पीड़ित हेतु रक्तदान कियाI
उनके इस कार्य की ब्लड बैंक प्रोफेसर डॉ गीता नेगी और ब्लड बैंक के डॉक्टर आशीष जैन तथा मरीज के रिश्तेदारों ने आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा कीI
पहले भी श्री सीमेंट के स्टाफ और कामगार अनेक अवसरों पर रक्तदान करके कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैंI
पिछले दो रक्तदान शिविरों में श्री सीमेंट लिमिटेड के स्टाफ और कामगार ने ब्लड बैंक हरिद्वार / ऋषिकेश स्थित एम्स हॉस्पिटल को 130 यूनिट तथा 237 यूनिट रक्तदान कर चुके हैंI
एम्स ऋषिकेश ब्लड बैंक की हेड डॉक्टर गीता नेगी और डॉक्टर आशीष चौहान के अनुरोध पर प्लांट एचआर हेड आलोक मरोलिया ने एक बार फिर ब्लड बैंक डोनेशन कैंप लगाकर एम्स ऋषिकेश में भर्ती जरूरी मरीजों को अपने स्टाफ और कमगारो द्वारा रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देने का संकल्प दोहराया है
आलोक मरोलिया योगदान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं



