Lkhsar news

आयुष्मान भारत दिवस के उपलक्ष में शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा किया गया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।

आयुष्मान भारत दिवस के उपलक्ष में शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा किया गया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।
लक्सर आज हर्ष विद्या मंदिर (पी.जी.) कॉलेज रायसी हरिद्वार में शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा आयुष्मान भारत दिवस के उपलक्ष में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. के. पी.सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। पोस्टर प्रतियोगिता में B.A. प्रथम वर्ष ,बीए चतुर्थ सेमेस्टर, B.A. 6thसेमेस्टर व एम..द्वितीय सेमेस्टर ,एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी छात्र -छात्राओं ने आयुष्मान भारत, अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना एवं आयुष्मान भारत से सम्बंधित अनेक थीम को लेकर पोस्टर तैयार किए। निर्णायक मंडल टीम -डॉ प्रीति गुप्ता, डॉ. प्रमोद कुमार ,डॉ. विक्रम सिंह ,डॉ अंजू ने प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए पोस्टरओं का मूल्यांकन किया जिसमें प्रथम स्थान आस्था गोयल द्वितीय स्थान पायल मौर्या व अंजू देवी व तृतीय स्थान पर आकांक्षा व कुसुम रहे। जिन्हें शिक्षाशास्त्र विभाग के कार्यक्रम सयोंजक कुलदीप द्वारा पुरस्कृत कर किया गया व डॉ के.पी.तोमर,डॉ .विक्की द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।कॉलेज प्राचार्य डॉ .राजेश पालीवाल ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अटल आयुष्मान भारत के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में,डॉ.मनोज छोकर ,डॉ.पूनम चौधरी , डॉ. मीनू सैनी व छात्र-छात्राओं में पारुल, प्राची,पारुल देवी,ज्योति, साहिबा, नगमा,शिवानी, दीपा, रजनी ,अंजली,मोनी , स्वाति, सोनम,स्वाति देवी,संगीत,बिंदियां, गीतिका आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *