तिगरी गांव में किसान के ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने किया तेल चोरी, कार्यवाही में जुटी लक्सर पुलिस
हरिद्वार से ब्यूरो चीफ अर्सलान अली की रिपोर्ट
एंकर- लक्सर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण हिस्सों में इन दिनों चालू विद्युत आपूर्ति के बावजूद ट्रांसफार्मरों से तेल और बिजली की तार चोरी की वारदातें थम नहीं रही हैं और इस सिलसिले का एक उदाहरण आज फिर से दिखाई पड़ा है जहां तिगरी गांव के एक किसान के ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों द्वारा तेल चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया है वारदात की तहरीर देने आज लक्सर कोतवाली पहुंचे पीड़ित किसान के मुताबिक तिगरी गांव में ट्रांसफार्मर पर पहले समस्त ग्रामीणों का साझा था मगर बाद में इस साझेदारी का विभाजन कर दिया गया था पीड़ित किसान के मुताबिक 1 वर्ष में 1 बार ट्रांसफार्मर काटकर उसका तेल चोरी किया जा चुका है और आज किसान ने जब आपूर्ति बाधित होने के कारण खेत में जाकर देखा तो उन्हें इस चोरी की वारदात का मालूम चला पीड़ित किसान द्वारा तहरीर के आधार पर लक्सर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है !




