विधानसभा में लक्सर विधायक की टिप्पणी पर खानपुर विधायक उमेश कुमार के समर्थन में उतरी भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)
लक्सर
उत्तराखंड विधानसभा में हाल ही के दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा किसानों की समस्याओं को अपने विरोध के साथ सरकार के समक्ष रखने के दौरान लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद की टिप्पणी पर आक्रोश लगातार बढ़ रहा है वहीं लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद द्वारा खानपुर विधायक उमेश कुमार को माफी मांगने अन्यथा उनका पुतला दहन करने की बात कही है जिस पर खानपुर विधायक उमेश कुमार कतई इंकार करते हुए लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद को किसान विरोधी करार दे चुके हैं जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के बाद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने भी खानपुर विधायक को समर्थन दे दिया है उन्होंने कहा कि लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद का जरूरत पड़ने पर पुतला भी फूंका जाएगा और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने गूंगी-बहरी भाजपा सरकार के कान खोलने का काम किया है




