चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध लक्सर पुलिस की कार्रवाई, . लक्सर बसंत पंचमी त्योहार के आगमन पर चाइनीज मांझे द्वारा होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किया था,जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा आज सघन चेकिंग अभियान चलाकर पतंग मांझा बेचने वाले सभी दुकानदारों की चेकिंग की गई, लक्सर क्षेत्र में तीन दुकानदार चाइनीज मांझा बेचते हुए पाए गए, पुलिस द्वारा चाइनीज माझे को जप्त कर नष्ट करते हुए दुकानदारों का चालान धारा 81 पुलिस एक्ट में किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि चाइनीज मांझा बेचने वाले तीन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझा बेचने वाले के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी,




