Uncategorized

बिजनौर जिले की तहसील नजीबाबाद में ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन की मीटिंग का आयोजन किया गया

रिपोर्ट दिलशाद खान

बिजनौर जिले की तहसील नजीबाबाद में ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरिद्वार के कई पदाधिकारी तथा क्षेत्र के काफी पत्रकारों ने भाग लिया इस मीटिंग का संचालन सद्दाम अली ने किया। इस मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष अनुज वर्मा ने कहा कि हम पत्रकारों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हैं और आप निष्पक्ष होकर सच्चाई को दिखाने का काम करें। भाजपा व्यापार मंडल अध्यक्ष, लवी अग्रवाल ने कहा। अगर पत्रकारो को खबर करते समय आपको कोई दिक्कत या परेशानी आती है तो हम आपके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना है। अगर पत्रकार ना होते तो सरकार की योजनाएं जनता के बीच में जानी मुश्किल हो जाती। और जनता की आवाज सरकार तक पहुंचने में बड़ी कठिनाइयां होती। मीडिया देश का चौथा स्तंभ है। जो अपनी बात को और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करते हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाने की बात कही उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन दो दर्जन से अधिक राज्यों में फैल चुका है। और बड़ी तेजी के साथ संगठन ऊंचाइयों पर चल रहा है उन्होंने कहा कि पत्रकार बड़ा या छोटा नहीं होता पत्रकार पत्रकार होता है। उन्होंने कहा पत्रकार ईमानदारी वह निष्पक्ष होकर पत्रकारिता करें। अगर पत्रकार को कोई दिक्कत आती है तो हमारा संगठन उसके साथ में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अगर किसी पत्रकार को कोई परेशानी आती है। तो हम उसका सहयोग करते हैं और निडर होकर उसकी आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। समाजसेवी डॉ गुलफाम अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा। आज संगठन ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। और सभी पत्रकार कंधे से कंधा मिलाकर चले उन्होंने कहा कि अगर किसी पत्रकार को किसी भी वक्त हमारी आवश्यकता होती है तो हम उसके साथ में दिन-रात खड़े हैं और कोई भी पत्रकार अपने को अकेला ना समझे। मीटिंग में पहुंचे सभी पत्रकारों को संगठन में बड़ी ईमानदारी व सच्चाई के साथ काम करने की शपथ भी दिलाई। खुशी हो या गम हम सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और हम संकल्प लेते हैं कि संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया जाएगा।इस मौके पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली, जिला सचिव सद्दाम अली, कलियर नगर अध्यक्ष सलमान अली, हरिद्वार जिला महासचिव अर्सलान अली, प्रदेश अध्यक्ष अनुज वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता मुख्तार अली,
प्रदेश कोषाध्यक्ष इमरान मंसूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार, संगठन मंत्री समीर खान, दिलशाद अहमद, मोहिनी, कविता सैनी, नाजिया परवीन, यदा वर्मा, नाजिर शेख, जितेंद्र कुमार, विनोद कश्यप, प्रमोद कश्यप, आदि बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *