दस हजार के इनामी फरार चल रहे अभियुक्त को संयुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार, लकसर दस हजार के इनामी फरार चल अभियुक्त को लक्सर व खानपुर संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है फरार अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने इनामी अभियुक्त की धरपकड़ गिरफ्तारी के लिए प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश जारी किए जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली लक्सर व थाना खानपुर पुलिस द्वारा संयुक्त टीम का गठन किया जिसमें उप निरीक्षक अंकुश अग्रवाल कोतवाली लक्सर हेओ काo पंचम, कोतवाली लक्सर काo जगत कोतवाली लक्सर, उप निरीक्षक रूपम सिंह थाना खानपुर, हेo काo जयपाल थाना खानपुर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की संयुक्त टीम बनाई गई, पुलिस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान, दिनांक 12.1.2024 को गुरमीत पुत्र पप्पू निवासी खानपुर थाना खानपुर जिला हरिद्वार को गांव तुगलपुर से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर पंजीकृत मु o अo संo 510 / 23 और मo अo संo 812/23 अभियोग पंजीकृत है व ₹10000 इनाम है,




