Uncategorized

बिजली विभाग की विजिलेन्स टीम ने छापेमारी कर पकड़ी 19 घरों से बिजली चोरी l

रिपोर्ट महिपाल शर्मा

बिजली विभाग की विजिलेन्स टीम ने छापेमारी कर पकड़ी 19 घरों से बिजली चोरी l
देहरादून से आई विजिलेन्स टीम ने सब डिवीजनं बहादराबाद के गाँव आलावलपुर में 9 एवं कासमपुर में 10 घरों से बिजली चोरी पकड़ी है जिनके खिलाफ सम्बंधित थानों में वाद दायर किए जाने की कार्यवाही की जा रही है, वहीं गाँव में विजिलेन्स के छापो के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया, और बिजली चोरो ने अपने घरों के पास सीधे एल टी लाईन पर डाले तारों को हटा दिया उसके बाद पूरा गाँव विभाग की कार्यवाही देखने उमड़ पड़ा l उप खंड अधिकारी अमित तोमर ने बताया कि यह बड़ी संख्या में उपभोगताओ द्वारा बिजली चोरी किए जाने कि शिकायते मिल रही थी जिस पर आज कार्यवाई की गई है, साथ ही जिन उपभोगताओ पर विभाग का भारी बकाया रुका हुआ है उनके घरों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, कनेक्शन काटे जाने के बाद कोई उपभोगता सीधे एल टी लाईन पर तार डालकर बिजली चोरी करता पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाई अमल में लाई जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *