Uncategorized

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस ने बुलाई एक मीटिंग दिए सख्त निर्देश।

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस ने बुलाई एक मीटिंग दिए सख्त निर्देश।
लक्सर पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर क्षेत्र के सर्व समाज के लोगों की एक मीटिंग बुलाई जिसमें सभी लोगों को न्यायालय व उच्च अधिकारियों के द्वारा दिए गए आदेश के बारे में जानकारी दी गई लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि उच्च अधिकारियों के द्वारा आदेश दिए गए हैं कि धार्मिक स्थलों पर जो लाउडस्पीकर लगाए गए हैं उनके बारे में एक सर्व समाज के लोगों की मीटिंग बुलाई गई है उन्होंने यह भी बताया कि जहां भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर लगाए गए हैं उन्होंने बताया उन सभी को ऊपर से उतारकर अंदर लगा दिया जाए और उनकी आवाज परिसर से बाहर नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा आज इसीलिए हरगांव से लक्सर कोतवाली में सर्व समाज के लोगों की मीटिंग बुलाई गई तथा उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोगों को शांति व्यवस्था के लिए लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने बताया कि अगर कोई मीटिंग में बताई हुई बातों पर अमल नहीं करेगा तो 1 जून से पूरी लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एक अभियान चलाया जाएगा जिसमें कानून का पालन ना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उन्होंने सभी सर्व समाज के लोगों को मीटिंग में बताई गई बातों पर अमल करने के लिए अपील की है इस मीटिंग में जो लोग मुख्य शामिल रहे उनमें नसीम राणा पूर्व प्रधान शादाब अली पूर्व प्रधान कमरुद्दीन नीति भाई सुरेंद्र शर्मा युसूफ ठेकेदार फुरकान अहमद रियासत खान अफजाल खान आदि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सैकड़ों आदमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *